Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»बिहारः नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण से तेजस्वी ‘नाराज’, कहा- विमान को राहत कार्य में लगाएं मुख्यमंत्री
    ताजा खबरें

    बिहारः नीतीश कुमार के हवाई सर्वेक्षण से तेजस्वी ‘नाराज’, कहा- विमान को राहत कार्य में लगाएं मुख्यमंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हाजीपुरः बिहार में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में से एक वैशाली जिले का राघोपुर दियारा इलाका भी शामिल है. तेजस्वी यादव के इस क्षेत्र के लोग बाढ़ से परेशान हैं. राघोपुर की सभी 20 पंचायतें गंगा में डूब चुकी हैं. ऐसे में पटना और हाजीपुर में बने बाढ़ राहत कैंपों में हजारों लोगों ने शरण लिया है. तीन दिनों में दूसरी बार मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने क्षेत्र का जायजा लिया और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा.

     

    इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार बिहार में बाढ़ के इंतजामों को लेकर नाकाम है. बाढ़ से लोग घिरे हुए हैं और वह राहत कैंप तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाहिए कि जिस विमान से वह बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं उन्हें वह बाढ़ राहत के काम में लगाएं.

     

    सेना और एनडीआरएफ की ली जाए मददः तेजस्वी

     

    तेजस्वी यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों में खाने-पीने और जरूरी सामान को हवाई जहाज से गिराए जाने की जरूरत है. वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से भी मांग करते हुए कहा कि जल्द ही बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों के आकलन के लिए टीम भेजी जाए. हालात बेहद खराब है. कहा कि सेना और एनडीआरएफ की मदद ली जाए.

     

    बता दें कि बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. बाढ़ के हालात को देखकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं. तीन दिनों में दूसरी बार मंगलवार को वह राघोपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव से पहुंचे थे. नाव पर सवार होकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों और अधिकारियों से हालात और राहत बचाव कार्यों की जानकारी ली.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रगान के अपमान पर नेताओं-अफसरों ने नहीं मांगी माफी, सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ ही FIR
    Next Article शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन बना तेजी का नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 56 हजार के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version