मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के नागौर में हुए सड़क हादसे में प्रदेश के 12 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों एवं घायलों को आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा भी की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर के माध्यम से इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हादसे में उज्जैन के 11 भाई-बहनों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश के सभी नागरिक पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के संपूर्ण उपचार का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी।
मप्र: सड़क हादसे में प्रदेश के 12 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Related Posts
Add A Comment