Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना प्रमुख नरवणे बोले- सीमाओं पर ‘अस्थिर’ हालात का सामना करते हुए सेना और मजबूत हुई
    Breaking News

    सेना प्रमुख नरवणे बोले- सीमाओं पर ‘अस्थिर’ हालात का सामना करते हुए सेना और मजबूत हुई

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    थल सेना प्रमुख एम एम नरवणे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पश्चिम और उत्तर की ‘अस्थिर’ सीमाओं पर चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय सेना और मजबूत हुई. जनरल नरवणे ने कहा कि उन्होंने हमेशा कहा है कि युद्ध दो सेनाओं के बीच नहीं लड़े जाते हैं, बल्कि दो देशों के बीच लड़े जाते हैं. उनकी टिप्पणी ऐसे दिन आई है जब भारतीय सेना ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गोगरा टकराव बिंदु पर भारत और चीन की सेनाओं ने अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा जमीनी स्थिति को गतिरोध से पहले की हालत में बहाल कर दिया है.

    सैन्य बलों के अधिकारियों को एक ढर्रे पर दिखाने से करें परहेज
    भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के टेलीविजन विंग की स्वर्ण जयंती (1971-2021) के उद्घाटन समारोह में जनरल नरवणे ने बुनियादी मूल्यों को मजबूत करने, देश की विविध संस्कृति को संरक्षित करने और संकट के समय में इसे प्रेरित करने में मुख्यधारा के सिनेमा की भूमिका की सराहना की. हालांकि, थल सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सैन्य बलों के अधिकारियों को एक ‘ढर्रे’ पर दिखाने से बचना चाहिए.

     

    सेना प्रमुख ने कहा, ”हल्के फुल्के अंदाज में कहना चाहूंगा…मैंने हमेशा पाया है कि फिल्मों में भारतीय (सशस्त्र बलों के) अधिकारियों को ढर्रागत तरीके से ही दिखाया जाता है. किसी खूबसूरत नायिका का पिता कोई खडूस कर्नल होता है, जो सिल्क का गाउन पहनता है और एक हाथ में व्हिस्की की बोतल होती है और दूसरे हाथ में बंदूक होती है. यह वाकई में मुझे परेशान करता है. सृजनात्मक आजादी का मैं सम्मान करता हूं. मुझे लगता है कि घिसे-पिटे तरीके से किसी समुदाय और चरित्र को दिखाने से परहेज करना चाहिए.”

     

    महामारी के दौरान पश्चिम और उत्तर दोनों सीमाओं पर बढ़ी अस्थिरता
    सेना प्रमुख ने कहा कि देश चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है. उन्होंने कहा, ”महामारी के दौरान पश्चिम और उत्तर दोनों सीमाओं पर (पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं का हवाला देते हुए) अस्थिरता बढ़ गई. हालांकि, इन चुनौतियों का सामना करते हुए भारतीय सेना और मजबूत हुई.”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार: 9वीं और 10वीं क्लास के छात्रों के लिए आज से खुले स्कूल, लौटी कक्षाओं की रौनक
    Next Article जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, हथियार बरामद
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version