Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विकास में उद्योगों का अहम योगदान अर्थव्यवस्था पकड़ रही रफ्तार : मोदी
    Breaking News

    विकास में उद्योगों का अहम योगदान अर्थव्यवस्था पकड़ रही रफ्तार : मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संबोधन : सीआइआइ की वार्षिक बैठक

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) की वार्षिक बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में उद्योगों का अहम योगदान है। उद्योगों व उनके संगठनों के प्रयासों से अर्थव्यवस्था फिर रफ्तार पकड़ रही है। इस सालाना बैठक का विषय है- ‘भारत के 75 साल’। बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बैठक में मौजूद उद्योगपतियों एवं औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी के प्रयासों से एक बार फिर देश की अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा, जब कोई सीइओ नये अवसरों को लेकर रिपोर्ट या बयान जारी नहीं करता होगा।
    सरकार रिस्क उठाने को तैयार : पीएम ने कहा कि आज देश में वो सरकार है, जो राष्ट्र हित में बड़ी से बड़ी रिस्क उठाने के लिए तैयार है। जीएसटी तो इतने सालों तक अटका ही इसलिए, क्योंकि जो पहले सरकार में वो राजनीतिक जोखिम लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाये। हमने न सिर्फ जीएसटी लागू किया, बल्कि आज हम रिकॉर्ड जीएसटी संग्रहण होते देख रहे हैं। एक समय था जब हमें लगता था कि जो कुछ भी विदेशी है, वही बेहतर है। इस साइकोलॉजी का परिणाम क्या हुआ, ये आप जैसे उद्योग के दिग्गज भलीभांति समझते हैं। हमारे अपने ब्रांड भी, जो हमने सालों की मेहनत के बाद खड़े किये थे, उनको विदेशी नामों से ही प्रचारित किया जाता था।

    नया भारत, नये विश्व के साथ आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध
    देश के औद्योगिक क्षेत्र के इस बड़े संगठन की सालाना बैठक में पीएम ने कहा कि नया भारत, नये विश्व के साथ आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध है। एक वक्त था, जब भारत विदेशी निवेश को लेकर भयभीत रहता था, वह आज हर तरह का निवेश कबूल करने को तैयार है। आज भारत कारोबारी सुगमता रैंकिंग में बड़ी छलांग लगा चुका है।

    देश में रिकॉर्ड एफडीआइ आ रहा
    आज भारत रिकॉर्ड मात्रा में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआइ) प्राप्त कर रहा है। सरकर के प्रयासों से वह एफपीआइ में भी नये रिकॉर्ड कायम कर रहा है। आज देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। पीएम ने कहा कि उद्योगों को आत्म निर्भर भारत के अनुरूप अपनी नीतियां बनाना चाहिए। इससे उद्योगों एवं देश को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

    स्टार्टअप्स में आया आत्म विश्वास
    मोदी ने कहा कि आज का युवा रिजल्ट चाहता है। हम अपने युवाओं में खास मुकाम पाने की भावना देखते हैं। भारत के स्टॉर्टअप्स में भी आज यही आत्म विश्वास आया है।

    मेड इन इंडिया उत्पादों पर बढ़ा विश्वास
    पीएम मोदी ने कहा कि परिस्थिति तेजी से बदल रही है। आज लोगों का मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स में विश्वास बढ़ा है। यह जरूरी नहीं है कि वह कोई भारतीय कंपनी ही हो, लेकिन अब हर भारतीय चाहता है कि वह उन उत्पादों का इस्तेमाल करे, जो भारत में बने हों।

    किसानों को देशी और विश्व के बाजारों से जोड़ा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले कृषि क्षेत्र को मात्र आजीविका का साधन माना जाता था, लेकिन अब भारतीय किसानों को घरेलू और विदेशी बाजारों से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किये गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन ने निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को किया सम्मानित
    Next Article गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लवलीना का मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने किया भव्य स्वागत
    azad sipahi

      Related Posts

      देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना

      May 2, 2026

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
      • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
      • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version