Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»19 महीने बाद भी झारखंड में नहीं हुआ बोर्ड और निगम का गठन
    Breaking News

    19 महीने बाद भी झारखंड में नहीं हुआ बोर्ड और निगम का गठन

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2021Updated:August 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गठबंधन सरकार के लिए चुनौती होेगा इनका गठन

    राज्य में महागठबंधन सरकार को बने 19 महीने हो चुके हैं। इसके बाद भी राज्य में बोर्ड और निगमों का गठन नहीं होने से सरकार में शामिल घटक दलों के विधायकों और नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है। सरकार भी जल्द से जल्द इन्हें भरना चाहती है और इसे लेकर जनवरी के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी विभागों से संबंधित बोर्ड-निगमों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। उनके निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को पत्र लिखकर जवाब मांगा था। लेकिन इसके बाद से हालात बदलते गए। पहले बजट और उसके बाद राज्य में कोरोना पर नियंत्रण हासिल करने में प्रशासनिक मशीनरी जुटी रही है और सरकार का ध्यान इससे हटा रहा लेकिन अब स्थिति सुधरने पर संभावना जतायी जा रही है कि सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

    20 सूत्री और निगरानी समितियों के बाद बोर्ड-निगम का नंबर
    झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि बोर्ड-निगम और 20 सूत्री तथा निगरानी समितियों को लेकर सरकार प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है। 20 सूत्री और निगरानी समितियों के गठन पर काम चल रहा है। एक सप्ताह में इसे लेकर तस्वीर साफ हो जायेगी। इसके बाद बोर्ड और निगम का नंबर आयेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इनके गठन में विलंब हुआ लेकिन अब जल्द ही इनका गठन कर लिया जायेगा।

    आसान नहीं होगा सरकार के लिए बोर्ड और निगम का गठन
    गठबंधन सरकार के लिए बोर्ड और निगमों का गठन कोई आसान टास्क नहीं है। इनका गठन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम के लिए भी चुनौती है। सरकार में शामिल घटक दलों के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को इन बोर्ड और निगमों के गठन में जगह दी जानी है। सत्ताधारी कांग्रेस के अलावा राजद भी बोर्ड और निगमों में उचित हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं। बोर्ड और निगमों के गठन में पहला पेंच तो यहीं फंसेगा कि किस दल की हिस्सेदारी कितनी होगी। फिर दूसरी समस्या यह होगी कि महत्वपूर्ण बोर्ड-निगमों जैसे झारखंड राज्य खनिज विकास निगम, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद, झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, झारखंड पर्यटन विकास निगम, खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार धनबाद जिसमें सत्ताधारी घटक दल के हर बड़े नेता और विधायक काबिज होना चाहता है उन्हें कैसे संतुष्ट किया जायेगा। गौरतलब है कि सरकार के अधीन करीब 34 बोर्ड, निगम और निकाय हैं। सभी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति या मनोनयन सरकार के स्तर से किया जाता है। इनमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के व्यक्ति शामिल होते हैं। इन बोर्ड, निगमों या निकायों में सत्ताधारी दल के विधायक के साथ-साथ दल के महत्वपूर्ण लोगों की नियुक्ति या मनोनयन की प्रक्रिया रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleTokyo Olympic: पीएम मोदी ने रवि दाहिया का किया तारीफ, कहा- वह अद्भुत पहलवान हैं
    Next Article लालू हैं बाहर, मेलजोल है बरकरार, गुल खिलाने का इंतजार
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version