Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उज्जैनः भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
    Breaking News

    उज्जैनः भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

    वहीं, श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शाम चार बजे भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। बाबा महाकाल पालकी में विराजकर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। इस दौरान भगवान दो स्वरूप में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। पालकी में चंद्रमौलेश्वर सवार होंगे, जबकि हाथी पर मनमहेश विराजित रहेंगे।

    सावन के दूसरे सोमवार को तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने बाबा महाकाल का भांग, चंदन, फल, वस्र आदि से अलौकिक श्रृंगार किया गया। सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के साथ-साथ कोरोना के खात्मे का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद लगातार श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद भी सुबह 4.00 बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहेगा।

    श्रावण मास में देशभर से हजारों भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन भारी भीड़ के मद्देनजर लगातार व्यवस्थाओं में इजाफ कर रहा है। इसे व्यापक रूप दिया गया है। सोमवार को मंदिर के द्वार खुलते ही बाबा का धाम जयकारों से गूंज उठा। शाम को बाबा महाकाल मंदिर प्रांगण से पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

    दो रूपों में दर्शन देंगे महाकाल
    श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शाम चार बजे भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। शाम 4 बजे राजसी ठाठ बाट के साथ महाकाल का नगर भ्रमण शुरू होगा। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तथा मनमहेश रूप में हाथी पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। निर्धारित मार्ग से होकर सवारी मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। रास्ते में हरसिद्धि मंदिर पर शिव शक्ति का मिलन कराया जाएगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते सवारी मार्ग पर भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सवारी का ऑनलाइन प्रसारण मंदिर के पोर्टल पर, वेब साइट पर, एप पर होगा। इसे विश्व में घरों में बैठकर देखा जा सकता है।

    मंदिर के शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने बताया कि बाबा महाकाल दूसरी सवारी में प्रजा को चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में दर्शन देंगे। पालकी का पूजन अपराह्न 4 बजे कोटि तीर्थ के समीप सभामण्डप में होगा और बाबा महाकाल के मुघौटे को पालकी में विराजित किया जाएगा। इसके बाद पालकी को मंदिर के मुख्य द्वार पर लाया जाएगा। यहां बाबा महाकाल को सिंघिया रियासत के समय से चली आ रही परंपरान्तर्गत सशस्त्र सलामी दी जाएगी। पश्चात बाबा महाकाल पुलिस बैण्ड की सुमधुर धुन पर प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

    प्रदेश सरकार ने कोविड प्रोटोकाल 10 अगस्त बढ़ा दिया है। ऐसे में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के चलते सवारी छोटे मार्ग से निकलेगी और सवारी मार्ग पर धारा-144 लागू रहेगी। आम जनता का प्रवेश सवारी मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा। सवारी मार्ग के दोनों ओर क्रास रोड पर बेरीकेड्स लगे रहेंगे। गत सवारी में जिस प्रकार से अव्यवस्था देखने में आई थी। उसे देखते हुए इस बार कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सवारी में केवल अनुमति प्राप्त पास धारक लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पण्डे, पुरोहितों की संख्या भी चिह्नित रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन (e-RUPI)
    Next Article बेलगाम अपराध: अपनी कार्यशैली से पुलिस कठघरे में खड़ी हो रही
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version