Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, January 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इंदौर: नशे में धुत लड़कियों की कार ने डिलेवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही मौत
    Top Story

    इंदौर: नशे में धुत लड़कियों की कार ने डिलेवरी बॉय को कुचला, मौके पर ही मौत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 7, 2021Updated:August 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। नशे में धुत लड़कियों की तेज रफ्तार कार ने बीती रात शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक डिलेवरी बॉय को कुचल दिया। इस हादसे में डिलेवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार चारों युवतियों को भीड़ ने घेर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़ाया।

    राजेंद्र नगर टीआई अमृता सोलंकी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक 39 वर्षीय देवीलाल स्विगी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। युवतियों की कार विजयनगर से ट्रेजर टाउन की ओर जा रही थी। राजेंद्रनगर ब्रिज के पास बाइक सवार को कार चालक युवती ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और पहिया युवक के सिर से गुजर गया। देवीलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    पुलिस के मुताबिक कार एमआईजी में रहने वाली गार्गी माहेश्वरी नाम की लड़की चला रही थी। गाड़ी नितिन माहेश्वरी के नाम से रजिस्टर्ड है। उसके साथ उसकी तीन अन्य सहेलियां भी कार में सवार थीं। चारों किसी पार्टी से लौट रही थी।

    इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ ने कार सवार युवतियों को घेर लिया। सूचना मिलने पर जब लड़कियों के परिजन मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने उनकी कार को भी रोक लिया और उन्हें घेरकर कार से उतारकर थाने लेकर चलने की बात कहने लगे। बाद में पुलिस उसकी कार सहित उन्हें थाने लेकर रवाना हुई।

    दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक सिंह ने बताया कि लड़कियों की कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीन पलटी खाने के बाद वह डिलीवरी बॉय पर गिरी। लड़कियां इतनी नशे में थीं कि वे कार से निकल भी नहीं पा रही थीं। टीआई के मुताबिक, तीन लड़कियां ट्रेजर टाउनशिप में रहती हैं। गार्गी विजयनगर में पार्टी करने के बाद उन्हें ही छोड़ने जा रही थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनासिक में डेल्टा वेरिएंट के 30 संक्रमित मिलने से प्रशासन सतर्क
    Next Article अमिताभ बच्चन के बंगले समेत 4 जगहों पर बम रखने की धमकी देने वाले दो लोग गिरफ्तार, पुलिस बोली- नशे में किया था कॉल
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी

      January 15, 2026

      चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर

      January 15, 2026

      शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति

      January 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेपीएससी-2 नियुक्ति घोटाला: ईडी ने दर्ज की ईसीआईआर, 60 लोग बनाए गए आरोपी
      • चर्च रोड से कर्बला चौक तक चला नगर निगम का बुलडोजर
      • शिक्षा केवल आजीविका नहीं, समाज और राष्ट्र सेवा का माध्यम: राष्ट्रपति
      • ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची इडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी
      • दिनदहाड़े चाय दुकान पर गोलियां, पूर्व मुखिया समेत दो घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version