Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत और सऊदी अरब की नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय अभ्यास शुरू
    Breaking News

    भारत और सऊदी अरब की नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय अभ्यास शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सऊदी अरब की यात्रा पर 09 अगस्त को पोर्ट अल जुबैल पहुंचा था आईएनएस कोच्चि

    – रॉयल सऊदी नौसेना के अधिकारियों से मिलकर भारत ने की द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

    नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और रॉयल सऊदी नौसेना बल के बीच पहला तीन दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास ‘अल-मोहद अल-हिंदी’ का समुद्री चरण 12 अगस्त को अल जुबैल के तट पर शुरू हुआ। भारतीय नौसेना ने अपने स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक जहाज आईएनएस कोच्चि और दो सी किंग हेलीकॉप्टरों के साथ भाग लिया। रॉयल सऊदी नेवी का प्रतिनिधित्व मिसाइल कार्वेट बद्र ने दो एफएसी के साथ किया।

    अभ्यास के पहले दिन दोनों नौसेनाओं ने असीमित खतरे, समुद्री डकैती रोकने और बोर्डिंग ऑपरेशन के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की। दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल और अंतर-संचालन बढ़ाने के लिए क्षितिज से परे हथियार लक्ष्यीकरण सहित कई जटिल अभ्यास किए गए। रॉयल सऊदी नेवी मिसाइल कार्वेट बद्र और दो एफएसी के साथ और भारतीय नौसेना स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक आईएनएस कोच्चि के साथ अभ्यास में भाग ले रही है। आईएनएस कोच्चि ने 09 अगस्त को पोर्ट अल जुबैल में प्रवेश किया था। रॉयल सऊदी नेवल फोर्स, बॉर्डर गार्ड के अधिकारियों ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    भारतीय नौसेना की सऊदी अरब यात्रा फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट रियर एडमिरल अजय कोचर के साथ शुरू हुई थी। उन्होंने 10 अगस्त को रॉयल सऊदी नेवी के ईस्टर्न फ्लीट का दौरा किया। उन्होंने ईस्टर्न फ्लीट के कमांडर रियर एडमिरल माजिद अल काहतानी के साथ मुलाक़ात करके द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। रॉयल सऊदी नेवी की ईस्टर्न फ्लीट किंग अब्दुल अजीज नेवल बेस में है, जो सऊदी पूर्वी बेड़े का मुख्यालय भी है। रियर एडमिरल कोचर ने किंग फहद नौसेना अकादमी का भी दौरा किया और कमांडेंट रियर एडमिरल फैसल बिन फहद अल घुफैली से मुलाकात की।

    सऊदी अरब साम्राज्य में भारतीय राजदूत डॉ. औसाफ सईद ने अल जुबैल में आईएनएस कोच्चि का दौरा किया, जहां उन्होंने जहाज के कमांडिंग ऑफिसर एडमिरल कोचर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 11 अगस्त को भारतीय पश्चिमी बेड़े के कमांडर ने भारतीय राजदूत के साथ सऊदी अरब साम्राज्य के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सऊद बिन नायेफ अल सऊद से दम्मम में मुलाकात की। भारतीय नौसेना की टीम ने अल जुबैल, सऊदी में किंग अब्दुल अज़ीज़ नौसेना बेस में एक समन्वय सम्मेलन के लिए रॉयल सऊदी नौसेना के समकक्षों के साथ मुलाकात की। इस मौके पर एक-दूसरे की परिचालन प्रथाओं को समझने के लिए दोनों नौसेनाओं के विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान भी आयोजित किए गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिष्पक्ष नहीं रहा ट्विटर : राहुल गांधी
    Next Article धोनी ने सपने में आकर कहा, मुझसे मिलने रांची आओ
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

      May 30, 2025

      केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जाएंगे पुंछ, गोलाबारी से प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

      May 30, 2025

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version