Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल में बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड का किया उद्घाटन
    Breaking News

    स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल में बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड का किया उद्घाटन

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को रांची के सदर अस्पताल में बच्चों के लिए आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने 27 बेड के पीआईसीयू और 24 बेड के एचडीयू का उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए आईसीयू बेड का उद्घाटन किया गया है। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की संभावना है। इसको ध्यान में रखकर सदर अस्पताल में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू और एचडीयू का निर्माण किया गया है। सदर अस्पताल में पीआईसीयू और एचडीयू में आधुनिक सुविधा युक्त वेंटिलेटर, वाइपेप, एचएफएनसी और बबल सी पैप की व्यवस्था है। एक सप्ताह के अंदर पीएसए प्लांट का भी उद्घाटन किया जाएगा।

    सदर अस्पताल में कुल 51 पेडियाट्रिक बेड हैं। इनमें से 27 आईसीयू बेड हैं जबकि 24 एसडीयू बैठे हैं। पीडियाट्रिक वार्ड में शून्य से लेकर 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को भर्ती किया जाएगा। यहां बच्चों की मनोरंजन का भी साधन उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि जानता को स्वास्थ्य के संबंध में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके प्रति हम सभी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने में जुटे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय में जनता की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, सुरक्षा के संदर्भ में हरसंभव कदम उठाई जाएगी, बच्चों की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता हैं। झारखंड सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सेवा में संसाधनों की बढ़ोत्तरी की जाए ताकि कोई भी मरीज चिकित्सा सुविधा के अभाव में दम न तोड़े। अमेरिका में जिस प्रकार कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान डॉक्टरों के आपसी तालमेल में काम किया गया वैसा ही मॉडल यहां लागू करने का हम प्रयास कर रहे हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य भर के अस्पताल में व्यवस्था बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के साथ बच्चों को समय पर उचित इलाज मिल सके, इसे लेकर भी प्रयास किया जा रहा है। सभी संस्थानों में तैयारी की जा रही है। इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए 69 ऑक्सीजन प्लांट भी लगवाए जा रहे हैं।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि तीसरी लहर की आशंका के चलते हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। बच्चों को लेकर सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है। बच्चों के लिए खास कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। इसमें 27 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू और 24 बेड का एचडीयू है। इसमें वेंटिलेटर की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 41 नार्मल बेड्स भी हैं। अस्पताल में गंभीर अवस्था के बच्चों का इलाज हो सकेगा। उन्हें रिम्स रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब तक अस्पताल में आने वाले मरीजों को वापस कर दिया जाता था। सिर्फ ओपीडी और इंडोर में बच्चों को भर्ती किया जाता था, तबीयत ज्यादा खराब होने पर रेफर किया जाता था। आइसीयू में अत्याधुनिक उपकरणों की सुविधा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीएसई दसवीं में झारखंड के 99.81 प्रतिशत विद्यार्थी पास
    Next Article झामुमो पश्चिम सिंहभूम जिला समिति भंग
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version