Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विपक्ष सेल्फ गोल कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    विपक्ष सेल्फ गोल कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 5, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही को ठप करने के लिए विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते। एक तरफ दशकों बाद ओलंपिक खेलों में भारत की हॉकी टीम ने मेडल जीता है। वहीं विपक्ष सेल्फ गोल कर रहा है।

    प्रधानमंत्री ने पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि आज ही के दिन दो साल पहले जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाया गया और पिछले साल अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ और अब चार दशक बाद ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम ने मेडल जीता है।

    प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाने, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ और ओलंपिक खेलों में चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास पांच अगस्त की तारीख वर्षों तक याद रखेगा।

    उन्होंने कहा, “यही पांच अगस्त है, जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा। आज अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर हर साल खरीद के नए रिकॉर्ड बना रही है। इस साल गेहूं और धान की खरीद में पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी संख्या में किसानों को प्रदेश में एमएसपी का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 13 लाख से अधिक किसान परिवारों को उनके उपज का लगभग 24,000 करोड़ रुपया सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचाया गया है। केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार सामान्य जन की सुविधा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ हमारे युवा खेलों में गोल पर गोल कर भारत के लिए नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं, वहीं देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजनीतिक स्वार्थ में सेल्फ गोल करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग देश का समय और भावना दोनों को आहत कर रहे हैं। भारत की संसद का ये लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से निरंतर अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता इसे कभी भूलेगी नहीं। उल्लेखनीय है कि कथित पेगासस खुफियागिरी मामले को लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित होने से अब तक देश का करीब 130 करोड़ रुपया बर्बाद हो चुका है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह महान देश ऐसी स्वार्थ और देशहित विरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकता। ये लोग देश के विकास को रोकने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन कामयाब नहीं होंगे। हर कठिनाई को चुनौती देते हुए देश हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    मोदी ने कहा कि जो लोग सिर्फ अपने पद के लिए परेशान हैं, वे अब भारत को रोक नहीं सकते। नया भारत, पद नहीं पदक जीतकर दुनिया में छा रहा है। नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होगा और इसलिए आज भारत का युवा कह रहा है- भारत चल पड़ा है, भारत का युवा चल पड़ा है।

    प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि जब देश पर पहले इस तरह का बड़ा संकट आता था तो तमाम व्यवस्थाएं बुरी तरह से हिल जाती थीं। लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने यह सुनिश्चित की है कि गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के लिए बनी योजनाएं जमीन पर तेजी से लागू हों। पीएम स्वनिधि योजना भी इसका एक बड़ा उदाहरण है।

    उन्होंने कहा कि बीते दशकों में उत्तर प्रदेश को हमेशा राजनीति के चश्मे से देखा गया था। यूपी देश के विकास में भी अग्रिम भूमिका निभा सकता है, इसकी चर्चा तक ही नहीं होने दी गई। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को एक संकुचित नजरिए से देखने का तरीका बदल डाला है। उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन का पावर हाउस बन सकता है, यह आत्मविश्वास बीते सालों में पैदा हुआ है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दशक एक तरह से उत्तर प्रदेश के पिछले सात दशकों में जो कमी हुई, उसकी भरपाई करने का दशक है। यह काम उप्र के सामान्य युवाओं, हमारी बेटियों, गरीब, दलित, वंचित, पिछड़ों की पर्याप्त भागीदारी और उनको बेहतर अवसर दिए बगैर नहीं हो सकता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेवा सदन और अपर बाजार की दुकानों को तोड़े जाने के आदेश पर HC ने लगायी रोक
    Next Article खत्म होगा असम और मिजोरम सीमा विवाद, बातचीत के जरिए सुलझाने पर दोनों राज्य सहमत
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version