जमशेदपुर। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के भंडारू प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाला। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का नेतृत्व शिक्षक विष्णुपद महतो और पूर्ण चंद्र मुर्मू ने किया। इस यात्रा में शामिल बच्चे हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। इस दौरान बच्चों के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा था। इस तिरंगा यात्रा ने स्कूल के पोषक क्षेत्र के गांव का दौरा किया। यह यात्रा स्कूल में आकर समाप्त हो गई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version