रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन आजादी का अमृत महोत्सव पर सिविल कोर्ट के 20 अधिवक्ताओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को सम्मानित करेगा। यह सम्मान उन्हें अपने वकालत कार्य के 50 साल पूरे करने के लिए दिया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने रविवार को बताया कि लगभग 20 वकीलों ने वकालत के 50 साल पूरे कर लिए हैं। सभी को सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, जयपाल मेहता, देवेंद्र पाल सिंह, रत्नेश्वर चौधरी, मोहसिन अख्तर, शिशिर कुमार सिन्हा, सीता राम साह, दुर्लभ महतो, लेखानंद झा, श्रीकांत रॉय, पीएस खन्ना, पीपी सिन्हा, जय नाथ राम तिवारी सहित अन्य शामिल हैं। सभी को मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version