Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अलकायदा सरगना अल जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत
    दुनिया

    अलकायदा सरगना अल जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • अफगानिस्तान में रविवार को अमेरिकी ऑपरेशन
    • 9/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड रहा जवाहिरी
    • अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था

    नई दिल्ली। आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई है। रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि `इंसाफ हो गया, अब यह आतंकी नेता नहीं रहा।’

    मिस्र के रहने वाले अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को 9/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। अमेरिका ने उसके सिर पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था। जवाहिरी के मारे जाने से अलकायदा को करीब 11 साल बाद सबसे बड़ा झटका लगा है, जब 2011 में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने मार गिराया गया।

    पहले भी कई बार जवाहिरी के मारे जाने की खबरें आई थीं जो बाद में निराधार साबित हुई लेकिन इस बार बाइडेन प्रशासन की तरफ से बाकायदा इसकी पुष्टि कर दी गई है। खास बात यह है कि अमेरिका पर हमला करने वाले अलकायदा के दोनों प्रमुख वांछितों को खत्म करने में अमेरिका को सफलता मिल गई है। इन दोनों की खोज में अमेरिका ने करीब 20 वर्षों तक अफगानिस्तान में पूरी ताकत झोंक दी थी। अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से तालिबानी सरकार को बेदखल कर लोकतांत्रिक सरकार बनाई। लंबी चली लड़ाई में आखिरकार अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना अचानक अफगानिस्तान छोड़ कर लौट गई, उसके बाद वहां दोबारा तालिबान सरकार में है।

    अफगानिस्तान छोड़ने के करीब एक साल के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में अलकायदा सरगना जवाहिरी को खत्म कर दिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की मौजूदगी के दौरान जवाहिरी कहां था और तालिबान के सत्ता में आने के बाद क्या जवाहिरी को अफगानिस्तान में पनाह दी गई थी। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की तरफ से अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयमान अल जवाहिरी: जान बचाने की पढ़ाई कर बन गया सैकड़ों की मौत का सौदागर
    Next Article लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बातों को रखने का अधिकार : नीलकंठ सिंह मुंडा
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version