Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»चीन ने 17 अगस्त तक बढ़ाया ताइवान सीमा पर सैन्य अभ्यास
    दुनिया

    चीन ने 17 अगस्त तक बढ़ाया ताइवान सीमा पर सैन्य अभ्यास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से गुस्साए चीन ने ताइवान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति पर काम शुरू किया है। चीन ने ताइवान सीमा पर गुरुवार को चार दिन के लिए सैन्य अभ्यास शुरू करने की घोषणा की थी लेकिन रविवार को चार दिन पूरा होने के बाद इसे 17 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

    नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में चीन द्वारा शुरू सैनिक अभ्यास को आगे बढ़ाया जाना ताइवान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि लगातार सैन्य अभ्यास कर चीन इसे एक सामान्य बात बना देना चाहता है। चीन अब ताइवान के जल और वायु क्षेत्रों में उस जगह जाकर सैनिक अभ्यास कर रहा है, जहां अब तक वह नहीं जाता था। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने चीन की इस कार्रवाई को ‘भड़काऊ’ और ‘गैर जिम्मेदाराना’ करार दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी एक बयान में कहा कि उसकी सशस्त्र सेनाएं स्थिति पर नजर बनाए रखेंगी और जरूरत पड़ने पर ताइवानी लड़ाकू विमान, नौसैनिक वाहन और मिसाइल प्रणालियां जवाब देंगी।

    चीन ने सभी विदेशी जहाजों और विमानों से कहा है कि इस अभ्यास के दौरान वह घोषित अभ्यास क्षेत्र से दूर रहें। विश्लेषक इस ऐलान को ताइवान की घेराबंदी मान रहे हैं। ताइवान के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल ली सी-मिन के मुताबिक मिसाइल दागना और सैनिक अभ्यास करना ताइवान से जोर-जबरदस्ती करने का हिस्सा है। उनका मकसद यहां घेरेबंदी करना नहीं है। इस अभ्यास के जरिए चीन यह दिखाना चाहता है कि ताइवान के चारों तरफ उसका पूरा नियंत्रण है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा है कि ताइवान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करेगा। उन्होंने एक ताजा बयान में कहा कि हम बेसब्र और भड़काऊ नहीं हैं लेकिन यह हमारा दृढ़ संकल्प है कि ताइवान चुनौतियों के आगे नहीं झुकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेंगू की चपेट में आईं कंगना रनौत, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ
    Next Article पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के घर पर एफबीआई का छापा
    azad sipahi

      Related Posts

      टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

      August 5, 2025

      राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा

      August 5, 2025

      यमन नौका त्रासदी, सिर्फ 12 यात्रियों को बचाया जा सका, 142 की मौत

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version