आजाद सिपाही संवाददाता
रांची/नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को नीति आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी। यह बैठक सुबह 9:45 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक में शिरकत कर रहे हैं। उनके साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह शामिल होंगे।

सुखाड़ समेत कई मुद्दों को उठाने की उम्मीद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बैठक में राज्य में संभावित सुखाड़ समेत कई अन्य मुद्दों को उठाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री इसके लिए विशेष पैकेज की मांग भी कर सकते हैं। क्योंकि राज्य के करीब दस जिलों में 60 से 75 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे फसलों की बुआई नहीं के बराबर है। बता दें कि बारिश नहीं होने के कारण झारखंड के किसानों के समक्ष अब रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न होगा। खेती नहंी होने के कारण अब राज्य से रोजगार की तलाश में लोगों का पलायन होने की संभावना भी ज्यादा बढ़ गयी है। कोरोना संकट से उबरने के बाद झारखंड के किसानों में इस बार खेती को लेकर उम्मीद जगी थी। इसी उम्मीद में उन्होंने पटवन कर खेतों में धान का बिचड़ा डाला था। अब बिचड़ा पुराना हो गय ा है और अगर रोपनी हो भी गयी, तो उसमें पैदावार नहीं के बराबर होगी। आशंका तो यहां तक जतायी जा रही है कि किसानों क ेचारा पर भी आफत आयेगी। सूत्रों की मानें तो इसके अलावा मुख्यमंत्री केंद्र से बकाया राशि देने का आग्रह कर सकते हैं। साथ ही जीएसटी का बकाया, राज्य में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए एनपीएस से राशि वापसी में मदद आदि की बात रख सकते हैं। इसके अलावा राज्य में नयी शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में आनेवाली परेशानी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट आदि विषयों को भी उठाये जाने की उम्मीद है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version