Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल
    Jharkhand Top News

    मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित झंडारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल की अगुवाई में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त एवं एसएसपी ने परेड की सलामी ली। उपायुक्त और एसएसपी ने सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। समारोह के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग हुई। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

    अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था ने ब्रीफिंग के दौरान सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से निकाले गए संयुक्तादेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

    इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को ठीक से समझ लें, जहां जिनकी ड्यूटी लगी है एक बार जाकर देख लें। उन्होंने सारे मुख्य अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की कार्यवाही ससमय सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों की जांच गंभीरता से करें। कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री लेकर प्रवेश न करें।

    ये प्लाटून होंगे परेड में शामिल

    रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झंडा फहराएंगे। इस दौरान 13 प्लाटून परेड में शामिल होंगे। इनमें सीआरपीएफ, आईटीबीपी ,सीआईएसएफ, एसएसबी, झारखंड जगुआर, जैप 1 और जैप का एक प्लाटून बैण्ड पार्टी, जैप 2, जैप 10, एनसीसी एसआर-एक प्लाटून (गर्ल्स), एनसीसी एसआर एक प्लाटून (ब्वॉयज), रांची पुलिस (महिला) एक प्लाटून, रांची पुलिस (पुरुष) एक प्लाटून और होमगार्ड एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओवैसी और नीतीश पर खूब बरसे गिरिराज
    Next Article बर्थडे स्पेशल 14 अगस्त :कभी गली-गली घूम कर पेन बेचा करते थे जॉनी लीवर
    azad sipahi

      Related Posts

      जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू राय

      November 23, 2025

      रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब

      November 23, 2025

      झारखंड के 5 मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

      November 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में कहा, एआई दुरुपयोग रोकने पर हो वैश्विक समझौता
      • जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू राय
      • रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब
      • रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी
      • काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version