रांची। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के आनी टोली का है, जिसका शिलान्यास बीते 29 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का निर्माण कार्य 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। सेंटर के निर्माण पर कुल 44,22,51,145 खर्च किया जाना है।

रांची के धुर्वा एचईसी स्थित कोर कैपिटल एरिया में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया जा रहा है। इसको खोलने का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम देना है। यहां अंतरराष्ट्रीय कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। सेंटर में विदेश व्यापार महानिदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय और भारतीय निर्यात परिसंघ से जुड़े कार्यालय भी होंगे।

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन ने इस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का शिलान्यास किया था। शिलान्यास कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के अलावा हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version