Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड : निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
    Breaking News

    झारखंड : निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नौकरानी को प्रताड़ित करने की आरोपित और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा को अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने बुधवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीमा पात्रा ने कोर्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें फंसाया गया है।

    इससे पूर्व रांची की अरगोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सीमा पात्रा को उनके आवास अशोक नगर स्थित रोड नंबर एक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपित सीमा पात्रा का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप और कोविड टेस्ट भी हुआ। मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद आरोपित को अदालत में प्रस्तुत किया गया। इनपर नौकरानी को प्रताड़ित करने का आरोप है।

    महिला आयोग की टीम ने पीड़ित से की मुलाकात

    राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी पीड़ित लड़की सुनीता खाखा से रिम्स में मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम से शिवानी डे और शालिनी कुमारी ने मुलाकात की। इस दौरान सुनीता ने सीमा पात्रा को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उसने सीमा पर गर्म लोहे और तवा से उन्हें दागने का भी आरोप लगाया है।

    29 अगस्त को पुलिस ने दर्ज की थी एफआइआर

    रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत 29 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए हटिया डीएसपी राजा मित्रा को केस का आईओ बनाया गया। सीमा पात्रा के अशोक नगर स्थित आवास में लंबे समय से बंधक बनाकर रखी गयी एक युवती सुनीता को पुलिस ने 23 अगस्त को मुक्त कराया था।

    आरोप है कि सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी युवती को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे घर से बाहर तक निकलने नहीं दिया जा रहा था। सीमा पात्रा रिटायर्ड आईएएस महेश्वर पात्रा की पत्नी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएसिड अटैक पीड़िता को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया एम्स
    Next Article अंकिता के परिजनों से मिले मनोज तिवारी, निशिकांत दुबे और कपिल मिश्रा, 28 लाख रुपये की सहायता राशि दी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version