Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारतीय किसान संघ ने आईसीएआर के रिसर्च में निजी एजेंसियों की भागीदारी पर चिंता व्यक्त की
    देश

    भारतीय किसान संघ ने आईसीएआर के रिसर्च में निजी एजेंसियों की भागीदारी पर चिंता व्यक्त की

    adminBy adminAugust 18, 2023Updated:August 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक/हुबली। भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के रिसर्च में निजी एजेंसियों की भागीदारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इसके कारण सभी रिसर्च बड़े-बड़े कारपोरेट हाउस के पास चला जायेगा और आईसीएआर के नाम का गलत उपयोग होगा। किसान संघ ने मांग की है कि आईसीएआर को रिसर्च करने के लिए सरकार पर्याप्त राशि दें, जिससे वैज्ञानिक रिसर्च के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कर अपेक्षाकृत परिणाम दें सके।

    भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय प्रबंध समिति की बैठक उत्तर कर्नाटक के हुबली स्थित श्रीनिवास गार्डन में प्रारंभ हुई। इसमें भारतीय किसान संघ के डॉ सोमदेव शर्मा ने आईसीएआर द्वारा रिसर्च में प्राइवेट पब्लिक भागीदारी के प्रावधान को निरस्त करने संबधी प्रस्ताव रखा।

    पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा रिसर्च में प्राइवेट एजेंसियों के साथ भागीदारी कर रिसर्च करने की घोषणा की गई है। आईसीएआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक वर्षों से रिसर्च कार्य में लगे हुए हैं। इस प्रस्ताव के आने के बाद वह अपने आपको कमजोर व असहाय महसूस कर रहे हैं।

    सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय किसान संघ के महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि यह आगामी वर्ष सदस्यता का वर्ष है। भारतीय किसान संघ ने एक लाख गांवों में सक्रिय ग्राम समिति बनाकर एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में विस्तृत योजना बनाकर सदस्यता अभियान सम्पूर्ण देश में प्रारंभ किया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों से बाढ़ व सूखा से प्रभावित किसानों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। सरकार से आग्रह है कि प्राकृतिक राहत आपदा कोष से किसानों को राहत राशि भुगतान कर उनकी मदद करे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआईए का जम्मू-कश्मीर में कई जगह छापा
    Next Article डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया को बड़ी राहत , के एन त्रिपाठी की याचीका खारीज
    admin

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर

      September 18, 2025

      कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान कल करेंगे बैठक

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version