Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार में शरिया कानून लागू करना चाहती है बिहार सरकार : गिरिराज सिंह
    बिहार

    बिहार में शरिया कानून लागू करना चाहती है बिहार सरकार : गिरिराज सिंह

    adminBy adminAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा अक्टूबर से दिसम्बर तक दुर्गा पूजा एवं छठ सहित हिंदुओं के विभिन्न त्योहार में छुट्टियों की कटौती किए जाने पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला किया है।

    केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा है कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी है। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू-त्योहार मनाने पर रोक लग जाए। आखिर हिंदुओं के पर्व-त्योहार पर ही सरकारी ऐसा क्यों करती है।

    उल्लेखनीय है कि कल बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सितम्बर से दिसम्बर तक विभिन्न पर्व त्योहार की 23 छुट्टी में कटौती करके 11 कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के निर्देश पर प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक तक के स्कूलों में छुट्टियों की नई तिथि जारी की गई है। इससे एक ओर शिक्षकों में आक्रोश है, वहीं राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

    जारी आदेश में शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की अनुसूची के तहत प्राथमिक विद्यालयों में कम-से-कम 200 दिन तथा मध्य विद्यालयों में कम-से-कम 220 दिनों के कार्य दिवस का प्रावधान है। चुनाव, परीक्षा, विधि-व्यवस्था, त्योहार, अनुष्ठान संबंधी आयोजन, बाढ़, प्राकृतिक आपदाओं, विभिन्न प्रकार के आयोग की परीक्षाओं परीक्षाओं से उत्पन्न होने वाली स्थिति के कारण विद्यालयों का पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो जाता है।

    इसके साथ ही त्योहारों-अनुष्ठानों में विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में एकरूपता नहीं है। किसी त्योहार में किसी जिले में विद्यालय चल रहे होते हैं और उसी त्योहार में अन्य जिलों में विद्यालय बंद रहते हैं। इस भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए विभाग द्वारा प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के सभी विद्यालयों में अवकाश एवं समय-सारणी में एकरुपता लाने के लिए 2023 के बचे हुए दिनों के लिए नए तालिका के अनुसार ही अगला अवकाश रहेगा और विद्यालय बंद रहेंगे।

    पहले जारी सूची के अनुसार रक्षाबंधन में छुट्टी थी, लेकिन उसे प्रतिबंधित अवकाश कर दिया गया है। दुर्गापूजा में स्कूलों में छह दिनों की छुट्टी थी, जिसे रविवार जोड़कर तीन दिनों का किया गया है। दीपावली से छठ तक में 13 नवम्बर से 21 नवम्बर तक छुट्टी थी। अब दीपावली पर 12 नवम्बर, चित्रगुप्त पूजा पर 15 नवम्बर तथा छठ पूजा पर 19 एवं 20 नवम्बर को छुट्टी रहेगी। इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने बड़ा सवाल उठाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार को बर्बाद करने पर तुले हैं नीतीश-लालू: सम्राट चौधरी
    Next Article डुमरी उप चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को डुमरी पहुंचे
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन

      May 13, 2025

      मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का किया शिलान्यास

      May 13, 2025

      सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह का जलवा बरकरार

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version