धमतरी। भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की भीड़ ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके घोटालों की बारात निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई मंत्रियों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन किया।

भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान शहर में जगह-जगह जुआ खेले और सट्टा लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं शराब की कालाबाजारी व घोटाले को चिन्हिंत करते हुए शराब की बोतालों के साथ नोट बांटते हुए बारात निकाली। कोयला घोटाला, शराब घोटाला और पीएससी भर्ती घोटाला, व्यापम भर्ती घोटाला का प्रदर्शन किया। राज्य सरकार पर कई घोटाला करने का आरोप लगाकर भाजयुमो ने इसे जनता के सामने लाने का प्रयास किया।

भाजयुमो के इस प्रदर्शन में बारात निकालकर शहर का भ्रमण करते हुए भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता नाचते हुए चल रहे थे। प्रदर्शन करने वालों में कविन्द्र जैन, श्यामादेवी साहू, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल धु्रव, रिंकू साहू, विजय मोटवानी, कैलाश सोनकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष, जय हिंदूजा, भागवत साहू, प्रतीक सोनी, टिक्की देवांगन, वेद कुमार साहू, पवन गजपाल समेत बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version