Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»स्तनपान को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
    बिहार

    स्तनपान को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

    adminBy adminAugust 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। नवजात शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, शिशुओं के शारीरिक, मानसिक विकास एवं कुपोषण से बचाने तथा माताओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है।

    समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आकांक्षी जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए नीति आयोग द्वारा चयनित पीरामल हेल्थ एवं जीविका दीदी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माताओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी एवं स्तनपान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिरामल द्वारा ग्राम वार्ता का आयोजन कर माताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिरामल के जिला लीड दीपक मिश्रा ने बताया कि एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह समेकित बाल विकास सेवा निदेशालय एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से मनाया जा रहा है।

    हेल्दी बेबी शो का हाेगा आयोजन :
    नवजात के जन्म के प्रथम एक घंटे में स्तनपान शुरू करने एवं प्रथम छह माह तक केवल स्तनपान करने वाले शिशुओं को लाभ होता है। इससे नवजातों में मृत्यु की संभावना 20 प्रतिशत तक कम हो जाती है। शिशुओं में डायरिया एवं निमोनिया से होने वाली मृत्यु की संभावना क्रमश : 11 गुणा एवं 15 गुणा कम हो जाती है। शिशुओं का समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। वयस्क होने पर असंचारी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। स्तनपान कराने वाली माताओं में रक्तस्राव जल्द बंद होता है, स्तन एवं ओवरी कैंसर होने का खतरा कम रहता है। स्वास्थ्य कर्मियों ने स्तनपान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार सप्ताह के दौरान हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा।

    स्तनपान को बढ़ावा देने को ओपीडी के पास खुलेगा स्तनपान कक्ष :
    प्रसव केंद्रों पर कार्यरत एएनएम, स्टाफ नर्स, ममता का स्तनपान से होने वाले लाभ एवं डिब्बा बंद दूध तथा बोतल एवं निपल के प्रयोग से होने वाले नुकसान के संबंध में उन्मुखीकरण किया जाएगा। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्तनपान कक्ष का निर्माण किया जाना है। यह स्तनपान कक्ष ओपीडी के पास रहेगा। आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा अगस्त में होने वाले भी एचएसएनडी में सभी दो वर्ष तक के बच्चों की माताओं को निमंत्रित कर शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार अभ्यासों तथा उनके बच्चों के पोषण स्तर में हुए सुधार के आधार पर चिन्हित माताओं को प्रोत्साहित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाली चारपहिया वाहन बिना पास के भारतीय सीमा में नही करेगे प्रवेश
    Next Article दरभंगा हिंसा मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version