रांची। रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनन विद्या स्कूल में चौथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, मनन विद्या स्कूल के अध्यक्ष मनराखन महतो, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, मनन विद्या की प्रिंसिपल रेखा नायडू, संरक्षक ईश्वर चंद ने दीप प्रज्वलित किया।
विशिष्ट मुख्य अतिथि योगासन भारत के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर जयदीप आर्या ने ऑनलाइन संदेश दिए। स्वागत भाषण संतोषी कुमारी और स्वास्तिक उच्चारण डॉ एस के घोषाल ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी, पारंपरिक नृत्य एवं एरियल योगा डांस प्रस्तुत किया गया। यह प्रतियोगिता चार स्तर पर हुई। इसमें आर्टिस्टिक योगासन सिंगल, आर्टिस्टिक योगासन पेयर, राइथिमक योगासन पेयर, ट्रेडिशनल इंडिविजुअल योगासन किया गया।