Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस: गिरिराज सिंह
    राजनीति

    नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाना बंद करे कांग्रेस: गिरिराज सिंह

    adminBy adminAugust 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार सुबह कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस की यूपीए सरकार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मनरेगा के माध्यम से किए गए कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा है कि कांग्रेस भ्रम पैदा कर रही है।

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा मनरेगा के संबंध में उठाए गए सवाल को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज में 16 सौ करोड़ का लेबर डेज था। वहीं, नरेन्द्र मोदी की सरकार में 26 सौ करोड़ के ऊपर है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का बजट कांग्रेस के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है।

    उन्होंने कहा है कि हम टेक्नोलॉजी में माध्यम से गरीबों का पैसा गरीबों तक पहुंचा रहे हैं, बिचौलियों के लिए यहां जगह नहीं है। कांग्रेस सरकार में 2014 तक 1660 करोड़ कार्य दिवस सृजित किए थे। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 2014 से अब तक 2604 करोड़ कार्य दिवस से सृजित किया है। कांग्रेस सरकार ने 2.1 लाख करोड़ आवंटित किया था। नरेन्द्र मोदी की सरकार 6.6 लाख करोड़ आवंटित कर चुकी है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने 153 लाख कार्य पूर्ण किए थे। जबकि मोदी सरकार में 669 लाख कार्य पूर्ण किए गए हैं। उनकी सरकार में महिलाओं की भागीदारी मात्र 48 प्रतिशत थी। हमने महिलाओं की भागीदारी 55 प्रतिशत पहुंचा दिया है। उनके समय में मनरेगा पर बिचौलिए हावी रहते थे। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने डीबीटी का सिस्टम लागू किया। जिससे सीधे लाभुकों के खाते में पैसे जा रहे हैं। 99 प्रतिशत डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर हो रहा है तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया है।

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कल ट्वीट कर मनरेगा पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मोदी सरकार को सबसे कमजोर नागरिकों को मनरेगा के लाभ से वंचित करने के लिए आधार और टेक्नोलॉजी को हथियार बनाना बंद करना चाहिए। मनरेगा श्रमिकों के बकाए का भुगतान करना चाहिए। पारदर्शिता को बेहतर करने के लिए इसके स्थान पर ओपन मास्टर रोल और सोशल ऑडिट लागू करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में एआईएमआईएम के प्रत्याशी रिजवी एवं नूरानी सहित अन्य के खिलाफ़ एफआइआर दर्ज
    Next Article इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा का हमला, कहा- दल मिल रहे हैं दिल नहीं
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version