रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.एम. तौसीफ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेवजह केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है। रघुवर दास की सरकार को राजनैतिक शिकस्त देकर एक आदिवासी राज्य का मुख्यमंत्री कैसे बना हुआ है और राज्य की जनता के लिए बेहतर काम कैसे कर रहा है ? ये बात भाजपा पचा नहीं पा रही है।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि ईडी की ओर से बार बार सम्मन भेजवा कर एक आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित किया जा रहा है, जिसे राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जब से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी है उस समय से सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है लेकिन भाजपा को उसमें कामयाबी नहीं मिली।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version