रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति की ओर से शनिवार को सदस्यता अभियान का आयोजन बूटी मोड़ स्थित हनुमान नगर में किया गया।

मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन काम कर रहे हैं वह काबिले-तारीफ है। रांची शहर उपेक्षा का शिकार था। आज लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ ही दिनों में रांची को दो दो फ्लाई ओवर मिलने वाला है, जो शहर के लिए संजीवनी का काम करेगा। अगले तीन वर्षों में रांची शहर में फ्लाई ओवर का जाल बिछ जाएगा और अगले दस साल में रांची मेट्रो सिटी में शामिल होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version