रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के छठे और अंतिम दिन शुक्रवार को विधायक सरफराज अहमद ने सदन में सवाल उठाया कि रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में 12 मॉड्यूलर ओटी (ऑपरेशन थिएटर) की खरीदारी में गड़बड़ी हुई है। इसके कारण राजस्व को करीब 25 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस मामले की विभागीय जांच के लिए तीन सितंबर, 2022 को एक जांच समिति का गठन किया गया था लेकिन जांच समिति की ना कोई रिपोर्ट आयी और ना ही इस पर कोई कार्रवाई हुई।

इसपर सरकार की ओर से जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के लिए टेंडर के जरिए दो मॉड्यूलर ओटी की खरीदारी की गयी थी। यह सही है कि जांच के लिए तीन सितंबर, 2022 को समिति का गठन किया गया था लेकिन इस समिति के सदस्य डॉ हिमांशु भूषण बरवार के आकस्मिक निधन हो गया, जिसके बाद 15 जून, 2023 को जांच समिति का पुनर्गठन किया गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द जांच कराकर इस मामले में सदन को अवगत करायेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version