Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रूसी ड्रोन हमले से यूक्रेन के बंदरगाह पर भारी नुकसान
    Breaking News

    रूसी ड्रोन हमले से यूक्रेन के बंदरगाह पर भारी नुकसान

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले को बताया आतंकी करतूत

    कीव। यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध में करीब डेढ़ साल बाद भी दोनों तरफ से हमले जारी हैं। ताजा हमले में रूस ने बुधवार को यूक्रेन के बंदरगाह पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे आतंकी हमला बताया। यूक्रेन के साथ खाद्यान्न निर्यात समझौता रद्द करने के बाद रूस उसके निर्यात ढांचे को बर्बाद करने में लगा है।

    रोमानिया सीमा के नजदीक यूक्रेन की डानुबे नदी के तट पर बने बंदरगाह पर रूस ने ड्रोन हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया। इस हमले में इजमेल बंदरगाह का भवन नष्ट हो गया और वहां से जहाजों में खाद्यान्न का लदान रुक गया है। हमले में बंदरगाह भवन के आसपास के भवनों को भी नुकसान हुआ है।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी आतंकियों ने एक बार फिर से बंदरगाह, खाद्यान्न और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को निशाना बनाया है। यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ओलेक्जेंडर कुब्राकोव ने कहा है कि रूसी हमले से करीब 40 हजार टन खाद्यान्न का नुकसान हुआ है। यह खाद्यान्न अफ्रीकी देशों, चीन और इजरायल भेजा जाना था।

    रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने कहा है कि निशाना बनाया गया बंदरगाह और खाद्यान्न गोदाम विदेशी लड़ाकों के अड्डे थे। वहां पर हथियार रखे जाते थे और युद्धपोतों की मरम्मत का काम होता था।

    बंदरगाह से खाद्यान्न का लदान बंद होने से नजदीक खड़े विदेशी मालवाहक जहाजों के आवागमन को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। इस अनिश्चितता के चलते विश्व बाजार में गेहूं के मूल्यों में पांच प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी हो गई है।

    इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से टेलीफोन वार्ता में साफ कर दिया है कि काला सागर से यूक्रेनी जहाजों को गुजरने की अनुमति तब दी जाएगी जब रूस को भी खाद्यान्न और उर्वरक के निर्यात की समान रूप से सुविधा मिले। विदित हो कि यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका, यूरोप और कई अन्य देशों ने रूस पर जहाजों के आवागमन को प्रतिबंधित कर रखा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए देर रात कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान
    Next Article कच्चा तेल 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version