Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»स्वतंत्रता दिवस पर अनुसूचित मुहल्ला में जदयू करेगा समाजिक सदभाव कार्यक्रम
    बिहार

    स्वतंत्रता दिवस पर अनुसूचित मुहल्ला में जदयू करेगा समाजिक सदभाव कार्यक्रम

    adminBy adminAugust 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। जदयू द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को सभी पंचायतों के अनुसूचित गांव, वार्ड एवं मुहल्ला में अनुसूचित वर्ग के बुजुर्ग के साथ झंडोत्तोलन कर समाजिक सदभाव कार्यक्रम किया जाएगा। यह बातें जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कही।

    उन्होंने कहा कि जदयू के सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड प्रभारी, पंचायत प्रभारी स्वतंत्रता दिवस पर अनुसूचित वर्ग के बुजुर्ग से झंडोत्तोलन करवा कर समाज में समाजिक सदभाव की चर्चा करेंगे। 16 से 31 अगस्त तक ग्राम संसद में समाजिक सदभाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्य के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर की चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है।

    बैठक में उपस्थित प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ने कहा कि बेगूसराय जिला के ऊर्जावान संघर्षशील साथियों ने भीम चौपाल और भीम संवाद कार्यक्रम को जिस प्रकार से सफल किया। ठीक उसी प्रकार से इस कार्यक्रम में अपना समय देकर सफल करेंगे। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रदेश पवन कुमार, गणेश कानू, सुबोध पटेल, परशुराम पारस, वीरेन्द्र सिंह एवं जयनाथ ठाकुर ने भी संबोधित किया।

    संचालन जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह ने किया। बैठक में जदयू प्रवक्ता अरुण महतो, प्रदेश नेता जवाहरलाल भारद्वाज, शकुंतला गुप्ता, मो. अब्दुल्ला, सुमित प्रधान, मनोहर महतो, पवन राय, पंकज राय, विवेक कुमार, दयाल राम, रामनंदन पासवान, निवर्तमान युवा जिलाध्यक्ष रामनुराग सिंह एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय सहित पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारी उपस्थित ने।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Next Article लालू के बिछाये जाल में फंस गये हैं नीतीश
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version