Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झामुमो की चुनाव आयोग से मांग: सुदेश महतो को डुमरी में चुनावी प्रचार पर बैन लगायें
    रांची

    झामुमो की चुनाव आयोग से मांग: सुदेश महतो को डुमरी में चुनावी प्रचार पर बैन लगायें

    adminBy adminAugust 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -साथ रहते-रहते सुदेश महतो में भाजपा का ही संस्कार आ गया है: सुप्रियो भट्टाचार्य

    रांची। झारखंड प्रदेश में डुमरी उपचुनाव के मतदान से पहले जुबानी जंग शुरू हो गयी है। झामुमो ने आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो पर जम कर हमला बोला। गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लंबे समय तक भाजपा के साथ रहते-रहते सुदेश महतो में भी उनके ही संस्कार आ गये हैं। यही कारण है कि वह न केवल एक महिला बेबी देवी, बल्कि स्व जगरनाथ महतो का भी अपमान कर रहे हैं। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार का हर मंत्रालय अहम होता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मद्य निषेध विभाग दिया। क्या यह विभाग नहीं है। सुदेश महतो घूम-घूम कर कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन एक महिला और जगरनाथ महतो की पत्नी से दारू बेचवा रहे हैं। हद है, कोई चुनाव जीतने के लिए इतना नीचे स्तर तक कैसे जा सकता है। जब इसका जनविरोध हो रहा है, तो ये लोग चुनाव आयोग के पास जा रहे हैं। झामुमो चुनाव आयोग से मांग करता है कि वह सुदेश महतो को डुमरी में चुनावी प्रचार पर बैन लगाये। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि स्व जगरनाथ महतो हमेशा ओबीसी वर्ग, मूलवासी, ओबीसी आरक्षण, 1932 खतियान और झारखंडियों की शिक्षा को लेकर आजीवन संघर्ष करते रहे। जब जगरनाथ महतो का निधन हुआ था, तो सुदेश महतो ने उनकी चिता के सामने खड़ा होकर कहा था कि वेहजगरनाथ दा के परिवार के साथ खड़े हैं। यह वही सुदेश महतो हैं, जब बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्रित्व काल में ओबीसी का आरक्षण 27 से घटा कर 14 फीसदी कर दिया गया था। यह वही सुदेश महतो हैं, जब रघुवर सरकार ने 1985 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बनायी थी और उनके नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने प्रेसवार्ता की थी। आज वही सुदेश महतो ने स्व जगरनाथ महतो के परिवार के खिलाफ न केवल प्रत्याशी उतारा, बल्कि वह उनकी पत्नी और परिवार का अपमान कर रहे हैं। वे किस मुंह से डुमरी में प्रचार कर रहे हैं, घूम रहे हैं। डुमरी में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए आयातित नेताओं और लोगों को उतारा जा रहा है। इसका सबूत भी झामुमो के पास है। समय आने और जरूरत पड़ने पर इसे सामने लाया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेबी ने वैकल्पिक निवेश नीति पर गठित समिति का किया पुनर्गठन
    Next Article केंद्र ने अचानक बुलाया संसद का विशेष सत्र
    admin

      Related Posts

      झारखंड में 15 तक रहेगी धूप और बारिश की स्थिति

      June 10, 2025

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version