Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस में लगाया आरोप
    झारखंड

    झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस में लगाया आरोप

    adminBy adminAugust 25, 2023Updated:August 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -संथाल परगना बिल्डर्स के माध्यम से बाबूलाल ने खरीदी सैकड़ों एकड़ जमीन
    • मरांडी का काला धन इसी कंपनी में निवेश होता है
    • जल्द ही बाबूलाल मरांडी के कारनामों को इडी को सौंपा जायेगा, कार्रवाई नहीं हुई तो छत्तीसगढ़ की तरह होगा एजेंसी का विरोध
    • एक-एक कर अब बाबूलाल और भाजपा नेताओं के काले कारनामों को सबूतों के साथ उजगार किया जायेगा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना बिल्डर्स नामक कंपनी के माध्यम से सैकड़ों एकड़ जमीन अवैध तरीके से खरीदी है। शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस कंपनी में बाबूलाल मरांडी के काले धन को खपाया जाता है। झामुमो ने संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कागजात दिखाते हुए कहा कि इस कंपनी में तीन निदेशक हैं, जिनमें एक बाबूलाल मरांडी के छोटे भाई रामिया मरांडी हैं। दूसरी निदेशक सुनील तिवारी की पत्नी नीलिमा तिवारी हैं और तीसरे निदेशक मिहिजाम के योगेंद्र तिवारी हैं, जो बड़े जमीन दलाल हैं। कंपनी और जमीन दलाल के जरिये संथाल परगना में सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी गयी है। इतना ही नहीं, इस कंपनी में बाबूलाल मरांडी के काले धन को खपाया जाता है। ये सब बातें जब भाजपा को पता चल गयीं और बाबूलाल मरांडी को हड़काया गया, तो उन्होंने भाजपा में जाना ही उचित समझा। मतलब साफ है कि हर गलत काम करने वालों की सबसे सुरक्षित जगह भाजपा बन गयी है।

    जेल जाने से बचने के लिए भाजपा में शामिल हुए मरांडी
    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, मरांडी कहते हैं कि वह कुतुब मीनार से कूद गये थे, भाजपा ने उन्हें बचा लिया। मगर सच यह है कि बाबूलाल जेल जाने से बचने के लिए भाजपा में शामिल हुए। अब मरांडी भाजपा में अपनी छवि को साफ-सुथरा करने के लिए हर दिन अनाप-शनाप बोल रहे हैं। अगर इडी सचमुच में जमीन घोटाले की जांच कर रही है या निष्पक्ष जांच करना चाहती है, तो अपना दायरा बढ़ाये और केंद्र सरकार का टूल बनने से बचे। नहीं तो छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी इडी का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में और कागजात व सबूतों को सिलसिलेवार ढंग से प्रस्तुत करते हुए सामने लाया जायेगा।

    समन देना छवि खराब करने की सोची-समझी रणनीति
    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, जैसे ही कोरोना खत्म हुआ, सरकार अपने काम पर लग गयी। जब सरकार ने जनता का काम करना शुरू किया और इसका फायदा लोगों को मिलने लगा, तो एक विकासशील सरकार की छवि खराब करने और सरकार को अस्थिर करने का काम शुरू कर दिया गया। जब सरकार गिराने में भाजपा सफल नहीं हुई, तो केंद्रीय जांच एजेंसियों को सरकार की छवि खराब कराने में लगा दिया। अगर मुख्यमंत्री से कुछ पूछना है, तो बहुत सारे माध्यम हैं। जानकारी ली जा सकती थी। मगर सीएम को समन करने का सीधा मतलब है कि सरकार की छवि को देश और मीडिया के समक्ष खराब करना। यह अब राज्य और देश की जनता समझ रही है। केंद्र सरकार विपक्षी एकता से घबरा गयी है। इसलिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के यहां भी इडी का रेड पड़ा, क्योंकि वहां जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। मगर वहां पर इडी को जन विरोध का सामना करना पड़ा है।

    वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की छवि खराब करने की कोशिश
    सुप्रियो भट्टाचार्य और कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि करीब आधे दिन तक मीडिया में यह खबर चलती रही कि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के यहां इडी का छापा पड़ा। अचरज की बात है कि अगर उनके बेटे का कोई संबंध था और उससे पूछना था, तो कई और तरीके हो सकते थे। मगर सीधे मंत्री के यहां बिना समन और नोटिस के पहुंच जाना सीधे तौर पर उनकी छवि को खराब करने जैसा था। पूरा देश और राज्य जानता है कि वह पुलिस सेवा के आला अफसर रहे हैं, मैनुअल और नियम वह अच्छी तरह जानते हैं। संविधान समिति के अध्यक्ष रहे, पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। मगर ऐसे साफ छवि वाले नेता-मंत्री को बदनाम करने का प्रयास भाजपा ने इडी के माध्यम से किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी को ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान
    Next Article झामुमो के आरोप पर बाबूलाल मरांडी ने कहा- सरकार जांच करा कर सार्वजनिक करे
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version