सहरसा। अंतरिक्ष की दुनिया में भारत इतिहास रचने को तैयार है।इसरो के वैज्ञानिक तीसरे चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल एलएम आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

इसकी सफलता के लिए बुधवार को शंकर चौक पर नव निर्माण मंच के तत्वाधान में पूजा,हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर मंच के संस्थापक पूर्व विधायक किशोर कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त कर कहा कि आज चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग को लेकर पूरा देश उत्सुक है। इसरो के कई वैज्ञानिक इस पूरे कार्य में लगे हैं। भारत के मून मिशन चंद्रयान चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग की उम्मीद है।

पूरा देश इस पल को देखने के लिए रोमांचित है।चंद्रयान 3 पूरे देश के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि ISRO की टीम पूरे भारत की है।उसकी कड़ी मेहनत देश की प्रगति का प्रमाण है जो लोगों, वैज्ञानिकों और अन्य क्षेत्र से आयी है, न किसी राजनीति दल से। इस टीम में बिहार के गया जिले के इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार,समस्तीपुर के अमिताभ कुमार और सीतामढ़ी के रवि कुमार,सहरसा कहरा के आयुष झा भी शामिल है। यह बिहार के साथ सहरसा जिले के लिए भी गौरव एवं प्रसन्नता की बात है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए नव निर्माण मंच के लोग शंकर चौक पर भगवान से प्रार्थना कर वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी।

पंडित दीनानाथ चौबे ने पूजा,हवन करवाया। हवन पूजन में त्रिभुवन प्रसाद सिंह, कन्हैया सिंह,लुकमान अली,नीतेश दहलान चिक्कू ,आशु संघाई,अभिषेक आनंद ,इन्दु केशरी,पंचम सिंह,अमन सिंह,युवराज भगत,अभिषेख गारा, संजीव कुमार सिंह,रामशंकर भगत,ब्रजकिशोर सिंह पिंटू,मोती पंजियार,प्रवीण कुमार सिंह, गौरव दहलान,मो अम्मार आलम उर्फ़ छोटू, मुकेश कुमार सिंह,प्रभु पंजियार,अमरेन्द्र तिवारी,अशोक पंजियार,गुंजन सिंह,रौनक़ सिंह,दीपक कुमार पोद्दार,संजय झा लल्लू सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version