नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “भारत के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि हमारी असाधारण कंपाउंड महिला टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। हमारे चैंपियंस को बधाई! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।”

बता दें कि ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को जर्मनी के बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में मैक्सिकन टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफिया हर्नांडेज़ जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version