Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिलता नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी मुनाफा कमाकर हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़ों में आई कमी की वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 35,176.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,468.83 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,737.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। एफटीएसई इंडेक्स 0.41 प्रतिशत तेज होकर 7,618.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 111.58 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की छलांग लगाकर 7,433.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 143.94 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,996.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। जापान में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,655.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,603.32 अंक के स्तर पर नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,534.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी और गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,513 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,282.15 अंक के स्तर तक लुढ़क चुका है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 115.28 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,133.18 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20 प्रतिशत टूट कर 3,215.82 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,877.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्तमंत्री आज लोकसभा में जीएसटी संशोधन विधेयक-2023 पेश करेंगी
    Next Article अमेरिका के हवाई द्वीप के जंगल में आग से अब तक 53 की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version