अररिया। अररिया सदर प्रखंड के चंद्रदेई पंचायत निवासी नसीमुर रहमान के पुत्र शफाउर रहमान उर्फ लड्डू को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इन्हे मनोनयन पत्र दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के प्रति उनके समर्पण और उनके मेहनत को देखते हुए सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है । प्रदेश सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर शफाउर रहमान उर्फ लड्डू ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास किया है ,उस विश्वास को टूटने नही दूंगा। शफाउर रहमान जदयू प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत होने पर जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ,पूर्व अध्यक्ष संजय राणा, प्रदेश महासचिव पूर्व जिला अध्यक्ष नौशाद आलम ,पूर्व मंत्री मंजर आलम ,शगुफ्ता अजीम, जेबा ,मो. जियाउल्लाह ,शहबाज आलम,उमेश मंडल ,रेशम लाल पासवान ,सुनील चंद्रवंशी ,रमेश सिंह ,पवन मिश्रा ने बधाई दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version