Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट में कमजोरी जारी, एशियाई बाजार भी लुढ़के
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट में कमजोरी जारी, एशियाई बाजार भी लुढ़के

    adminBy adminAugust 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में आज भी निराशा का माहौल बना नजर आ रहा है। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले कारोबारी सत्र में जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना। इसी तरह एशियाई बाजार भी आज दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

    क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटाए जाने का असर पिछले कारोबारी सत्र के दौरान भी ग्लोबल मार्केट पर छाया रहा। डाउ जॉन्स 348.16 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 35,282.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.38 प्रतिशत टूट कर 4,513.39 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 310.47 अंक यानी 2.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,973.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। एफटीएसई इंडेक्स 104.64 अंक यानी 1.38 प्रतिशत कमजोर होकर 7,561.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 93.24 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,312.84 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 220.38 अंक यानी 1.38 प्रतिशत फिसल कर 16,020.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 2 बाजार के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 6 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,544.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,899.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर निक्केई इंडेक्स 340.79 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,366.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.51 प्रतिशत टूट कर 2,603.12 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,542.63 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 3,255.88 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,490.34 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,321.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति भवन का ‘अमृत उद्यान’ 16 अगस्त से जनता के लिए खुलेगा
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में तेजी से उछला सोना, चांदी भी एक लाख के स्तर पर पहुंची

      June 2, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, 81 हजार के स्तर से भी नीच आया सेंसेक्स

      June 2, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version