लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता समस्त देशवासियों के लिए ऐतिहासिक एवं अद्भुत क्षण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंद्रयान-3 को चांद पर सफलतापूर्वक लैंड कराया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत ने अपनी प्रतिभा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर दिखाया है।चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग द्वारा इतिहास रचने पर देशवासियों, इसरो व चन्द्रयान-3 की टीम को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

भाजपा नेता मोहसिन रज़ा ने विक्रम लैंडर के चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए इसे भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

मोहसिन रज़ा ने इस ऐतिहासिक क्षण पर भाजपा मुख्यालय पहुंचकर आतिशबाजी की तथा भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल हुई इस उपलब्धि पर पूरा देश गौरवान्वित है। पार्टी कार्यालय पर जश्न के दौरान अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version