रांची। केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को नेशनल हाइवे-33 सड़क को लेकर सोशल मीडिया में तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा है कि जहां पहले रांची से जमशेदपुर जाने में काफी समय लगता था, वह दूरी अब महज दो घंटे में पूरी हो रही है। ऐसा सिर्फ इस एक्सप्रेस-वे के बनने से हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सड़क के किनारे हर ओर हरियाली, पहाड़ और नदियों की भी तस्वीर साझा की और कहा कि एक नया आनंद इस एक्सप्रेस वे से गुजरने पर लोगों को हो रहा है।

रांची से जमशेदपुर फोरलेन रोड का निर्माण एक समय में जहां मुमकिन नहीं लग रहा था, वहीं अब इसके पूरी तरह से बन जाने के बाद बिलकुल नये लुक में आ गया है। रांची से जमशेदपुर-महुलिया तक 165 किमी रोड का निर्माण कार्य लगभग दस साल से चल रहा है। शुरुआती समय में जिस एजेंसी मधुकॉन को इसके निर्माण का जिम्मा दिया था, उसने आधा-अधूरा काम करके छोड़ दिया, जिसके कारण सालों तक परियोजना लटकी।

केंद्र सरकार ने बाद में इस कंपनी को टर्मिनेट कर दिया। इसके बाद एनएचएआई के जरिये चार पैकेज में इस सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। इसमें रांची बाईपास विकास से रामपुर सेक्शन को छोड़कर रामपुर से जमशेदपुर तक पूरी सड़क फोरलेन हो गयी है। वाहन सरपट दौड़ रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version