Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड : अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड : अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 4, 2024Updated:August 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप मुंडा और रोशन मुंडा की गिरफ्तारी अनगड़ा से हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम जब अपराधियों को पकड़ने के लिए अनगड़ा पहुंची थी, तो अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। बताया जा रहा है कि रोशन मुंडा को पैर गोली लगी। उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। रोशन मुंडा को उसके साथी द्वारा की गयी फायरिंग में गोली लगी है या पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अपराधियों की गिरफ्तारी में कोतवाली डीएसपी की भूमिका बहुत ही अहम रही। बता दें कि रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की शुक्रवार की सुबह चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी।
    गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि रोशन मुंडा ने ही अधिवक्ता को चाकू गोद कर हत्या कर दी थी।

    अधिवक्ता ने की मारपीट, इसलिए की हत्या: रोशन
    मुख्य आरोपी रोशन ने पुलिस को बताया है कि अधिवक्ता ने घटना के दिन उसके साथ मारपीट की थी। उसने कहा कि अधिवक्ता पूजा करने के लिए मंदिर जा रहा था। इसी दौरान वह अधिवक्ता से टकरा गया और पूजा का सामान गिर गया। इसके बाद अधिवक्ता ने उसको बेरहमी से पीटा। इसी गुस्से में उसने कुछ देर बाद अधिवक्ता को उसके घर के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस मामले में कुछ और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।

    डीजीपी का था सख्त निर्देश
    सुखदेवनगर थाना क्षेत्र मधुकम स्थित महुआ टोली में सिविल कोर्ट के वकील की हत्या पर डीजीपी अनुराग गुप्ता सख्त दिखे। घटना के दूसरे दिन शनिवार को डीजीपी डीजीपी अधिवक्ता के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। डीजीपी ने मृतक की मां और पत्नी से काफी देर तक बातचीत की। अपराधियों के जल्द से गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इस दौरान डीजीपी ने परिजनों से कारण जानने का भी प्रयास किया, लेकिन घरवालों को इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं होने के कारण कुछ बता न सके थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में जदयू-सरयू की जोड़ी और 11 सीटों पर दावेदारी ने पैदा किया रोमांच
    Next Article अखिलेश यादव को वोट बैंक नाराज़ होने की चिंता : केशव प्रसाद मौर्य
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version