नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारितामंत्री अमित शाह ने बुधवार काे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली में अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। इससे संबधित एक फाेटाे भी उन्हाेंने एक्स पर अपलोड किया है।

केंद्रीय मंत्री शाह ने ‘एक्स’ पर कहा है, ‘ मोदी जी के #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।”

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version