रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा सांसद दीपक प्रकाश भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ताओं को देखने रिम्स पहुंचे। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने जिस निर्ममता से निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी, आंसू गैस और डाई मार्कर हथगोले बरसाये वह निंदनीय है। इस घटना में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। रिम्स प्रशासन को उनके समुचित इलाज का निर्देश दिया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version