Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दिल्ली पुलिस का दावा- अलकायदा के 14 आतंकी पकड़े गए, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छापामारी, सरगना रांची में बैठा था
    Jharkhand Top News

    दिल्ली पुलिस का दावा- अलकायदा के 14 आतंकी पकड़े गए, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छापामारी, सरगना रांची में बैठा था

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 22, 2024Updated:August 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने तीन जिलों लोहरदगा, हजारीबाग, रांची के 14 स्थानों पर छापेमारी की है। जहां से अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का स्लीपर सेल को पकड़ा गया है।

    झारखंड के अलावा दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी छापा मारा। पुलिस के मुताबिक सरगना रांची (झारखंड) में बैठा डॉ. इश्तियाक था। जो देश में खिलाफत और आतंकी हमलों की तैयारी में था।

    आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान के भिवाड़ी से 6, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया।

    ​​​​​झारखंड पुलिस और आईबी को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड में अलकायदा कई जिलों में नेटवर्क खड़ा कर रहा है। यह कंफर्म होते ही बुधवार देर रात अधिकारियों की अहम बैठक हुई। जिसके बाद इस इंफॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया। जिसके बाद देर रात ही टीम ने कार्रवाई की।

    राजस्थान में भिवाड़ी से पकड़े गए संदिग्ध, पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली रवाना
    राजस्थान के भिवाड़ी के चौपानकी में आतंकी संगठनल अल-कायदा से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी गई। जहां सभी 6 संदिग्ध एक साथ रहे थे। इन सभी को पुलिस अपने साथ दिल्ली ले जा सकती है।

    कैसे बना आतंकी संगठन AQIS
    अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट​( AQIS) की शुरुआत 2014 में पूर्व अल-कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी ने की थी। पाकिस्तान मूल का असीम उमर इसका शुरुआती सदस्य था। तब अल-जवाहिरी की तरफ से एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने भारत के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की बात कही थी।

    अब इसकी अगुवाई ओसामा महमूद कर रहा है, जो पाकिस्तान मूल का बताया जाता है। US-अफगान मिलिट्री ऑपरेशन में उमर मारा गया था। इसके बाद 2019 में महमूद ने इसकी बागडोर अपने हाथ में ले ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन सब-कॉन्टिनेंट में अल-कायदा के एक संगठन AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट) के 200 लड़ाके मौजूद हैं।

    इनका लीडर आतंकी ओसामा महमूद है। वहीं अफगानिस्तान में इस संगठन के 400 लड़ाके हैं। UN के एक मेंबर स्टेट ने दावा किया है कि AQIS क्षेत्र में ISIS के खोरासान प्रॉविंस (ISIL-K) से जुड़ने के लिए तैयार है।

    भारत में आतंकी संगठन AQIS कितना एक्टिव
    दिल्ली में 2015 में तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद AQIS की भारत में मौजूदगी का पहली बार पता चला था। दिल्ली पुलिस ने बाद में AQIS के आतंकी मौलाना अब्दुल रहमान कासमी को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने दावा किया कि इस आतंकी संगठन ने झारखंड के जंगलों में ट्रेनिंग कैंप बना रखा है। जुलाई 2021 में UP पुलिस ने अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। भारत में अब AQIS का कोई बेस नहीं है।

    पिछले साल झारखंड के लोहरदगा से ही फैजान की हुई थी गिरफ्तारी
    पिछले साल लोहरदगा से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के आतंकी फैजान उर्फ फैज की गिरफ्तारी हुई थी। 19 साल के फैजान इंटरनेट मीडिया पर लोगों को दहशत फैलाने का प्रशिक्षण दे रहा था।

    उसके कॉन्टैक्ट ISIS के विदेशी संचालकों से था। ये भारत में हिंसक कार्रवाई की योजना बना रहे थे। और भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैंब्रियन में संस्कृत सप्ताह महोत्सव आयाेजित
    Next Article अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: साईनाथ पारधी ने जीता कांस्य; चार भारतीय महिला पहलवान फाइनल में
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version