Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल‌ को नहीं मिलेगी बारिश से राहत
    राज्य

    बंगाल‌ को नहीं मिलेगी बारिश से राहत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। अगले 24 घंटों के दौरान कोलकाता और बंगाल के अन्य जिलों में सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार‌ को यह जानकारी दी है।

    कोलकाता में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। यहां आर्द्रता की स्थिति में अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 84 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में सुबह 6:30 बजे तक 15.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, मेदिनीपुर और पुरुलिया जैसे जिलों में भी सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इन जिलों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, जहां तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    उत्तर बगाल‌ के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी लगातार बारिश जारी रहने वाला है।

    कुल मिलाकर, अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल के अधिकांश जिलों में मौसम नम और ठंडा रहने वाला है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश के समय सावधानी बरतें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार से रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा ने किया नामांकन
    Next Article आरजी कर कांड के बीच कोलकाता में महिला का रक्तरंजित शव मिला, शरीर पर चोट के निशान
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      शुभम द्विवेदी के परिजनों को असम सरकार की ओर से सौंपा गया पांच लाख का चेक

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version