कटिहार। भारतीय जनता पार्टी ने कटिहार जिला में 05 लाख 51 हजार सदस्य बनाने लक्ष्य निर्धारित किया है। सदस्यता अभियान को लेकर चार सदस्य वाली एक टोली बनी है, जिसमें शोभा जायसवाल, गोविंद अधिकारी, मुकेश पासवान और संजय झा शामिल हैं। यह टोली जिले भर से नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का काम करेगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 का आयोजन किया गया। इस सदस्यता अभियान कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री व विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह मुख्य रूप से शामिल हुए। इस संदर्भ में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी 01 सितंबर से शुरू होगा।
जिले के सभी 29 मंडल से तीन तीन सदस्यता अभियान की टोली को चयनित किया गया है। अभियान को पूरे संकल्पित भाव से घर-घर जाकर हर बूथ पर सफलतम सदस्यता अभियान चलाना है, जिसको लेकर आज कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पूरी जानकारी दी गई। इसके माध्यम से टोली और मंडल की टीम की संविधान को सफल बनाने का कार्य करेंगे।
मुख्य अतिथि प्रमुख चंद्रवंशी ने उपस्थित सभी मंडल कमेटी एवं सदस्यता अभियान की टोली का वृत्त लिया, और कहां की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम कार्यकर्ता है। मिस्ड कॉल और क्यूआर कोड स्केन कर पार्टी से सदस्यता अभियान के माध्यम से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान चार तरीके से नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। पहले इसको लेकर एक नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर सिर्फ मिस कॉल करने पर पार्टी की तरफ से उन्हें जोड़ने का करवाई किया जाएगा। दूसरा क्यूआर कोड स्कैनर से उनको जोड़ा जाएगा। तीसरा नमो एप और चौथा भाजपा के आधिकारिक वेबसाइट bjp.org पर लॉगिन करके भी भाजपा से जुड़ सकेंगे। चंद्रवंशी ने कहा कि केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इस अवसर पर प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पुर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, पुर्व प्रत्याशी बरुण झा, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राय, दिलीप वर्मा, प्रेम प्रकाश गुड्डू , राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री शांति जायसवाल, मंजू चंद्रवंशी, आलोक मंडल, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिना झा, नेहा किरण, छाया तिवारी सहित बड़ी संख्या में सभी 29 मंडल के अध्यक्ष आदि शामिल थे।