रांची। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए दबाव बनाये। लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए झारखंड के गोड्डा से सांसद ने दावा किया कि देश के विभिन्न राज्यों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। झारखंड में इस वर्ग को केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं, लेकिन पिछड़ों के साथ वर्षों से अन्याय होता रहा है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version