Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चंपाई सोरेन की हो रही थी जासूसी, स्पेशल ब्रांच के दो अफसर पकड़े गये, दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज, असम के सीएम हिमंता का बड़ा खुलासा
    Top Story

    चंपाई सोरेन की हो रही थी जासूसी, स्पेशल ब्रांच के दो अफसर पकड़े गये, दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज, असम के सीएम हिमंता का बड़ा खुलासा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 28, 2024Updated:August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। असम के सीएम सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने असम में प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि झारखंड के पूर्व सीएम और वर्तमान में हेमंत कैबिनेट के मंत्री चंपाई सोरेन की जासूसी कराई जा रही थी। यह काम झारखंड स्पेशल ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर कर रहे थे। दोनों को फिलहाल दिल्ली पुलिस ने कस्टडी में रखा है। पूछताछ में दोनों ने आईजी प्रभात कुमार का नाम लिया। उनके कहने पर ही दोनों सब इंस्पेक्टर जासूसी कर रहे थे।

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि स्पेशल ब्रांच के लोग कई काम करते हैं। इसलिए उन दोनों की तस्वीर और नाम को सार्वजनिक करना सही नहीं होगा। दोनों ने यह भी बताया है कि संवैधानिक पद पर बैठे एक शख्स से भी जासूसी करने का आदेश मिला था। सबसे खास बात है कि दोनों पदाधिकारियों के साथ एक महिला भी थी। संभव है कि हनी ट्रैप की भी साजिश हो रही हो। यह सब जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को रांची में राज्यपाल से मिलकर इस मामले से अवगत कराया जाएगा।

    सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि एक सप्ताह पहले चंपाई सोरेन दिल्ली में थे। दिल्ली में तीन दिन रहे। फिर दोबारा 26 अगस्त को कोलकाता होते हुए दिल्ली गये थे। दोनों बार ताज होटल में रूके थे। उनके साथ उनके पीए भी थे। तब उनका मूवमेंट ट्रैक किया जा रहा था। यह एक नेगेटिव परंपरा है। स्पेशल ब्रांच के दोनों कर्मी फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान मंगलवार को चंपाई सोरेन के लोगों ने पकड़ लिया। फिर दिल्ली पुलिस को हैंड ओवर किया। ये दोनों कोलकाता से ही फ्लाइट में सवार थे। होटल के नजदीक ही रुके थे। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच में पता चला कि दोनों झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर हैं। इससे पहले दोनों ने खुद को पत्रकार बताया था।

    दोनों ने बताया कि उन्हें चंपाई सोरेन को ट्रैक करने की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने कहा कि स्वाधीन भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ है। चंपाई सोरेन पूर्व सीएम रहे हैं। वर्तमान में कैबिनेट मंत्री हैं। अगर मैं अपने मंत्री या मोदी जी अपने मंत्री के खिलाफ ऑफिसर्स लगा दें और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है तो यह निजता का बड़ा उल्लंघन है। फिलहाल, दोनों ऑफिसर दिल्ली पुलिस की कस्टडी में हैं। चाणक्यपुरी के डीसीपी को भी अवगत करा दिया गया है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस दोनों पार्टियां संविधान की रक्षा की बात करते हैं। अब इस मामले को क्या कहा जाएगा। क्या चंपाई सोरेन जी कोई अलगाववादी हैं। किसी भी सभ्य समाज में ऐसा हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि आप इस मामले को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना में कंफर्म कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी
    Next Article टाइगर के बिना कितना सुरक्षित रहेगा झामुमो का कोल्हान दुर्ग
    shivam kumar

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version