Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के मांझी बनेंगे चंपाई सोरेन
    Top Story

    झारखंड के मांझी बनेंगे चंपाई सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक दूसरा राज्य बना। दोनों राज्यों को अलग हुए दो दशक से अधिक समय बीत गया है। लेकिन कुछ भाषा, कुछ पहनावा तो कुछ खानपान आज भी दोनों का एक है। दोनों सूबों की राजनीति भी लगभग एक ही है और उसकी मौजूदा कहानी भी एक जैसी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चंपाई सोरेन के बगावती सुर की। यह सुर कुछ साल पहले बिहार में भी सुनाई दिया था, जब नीतीश कुमार ने बिहार की सत्ता की चाभी जीतन राम मांझी को दी थी। जीतन राम मांझी अब खुद एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं।

    चंपाई को लग गया सीएम की कुर्सी का चस्का
    झारखंड की सियासत में तब से भूचाल है, जब से ईडी लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को जेल ले गई थी। हेमंत सोरेन ने जेल जाते हुए इस्तीफा दिया और चंपाई सोरेन को अपनी सीएम की कुर्सी सौंप दी और जैसे ही जेल से बाहर आए बिना किसी देर के उन्होंने चंपाई सोरेन से कुर्सी वापस ले ली। कुछ महीनों तक सीएम की कुर्सी पर सवार रहे चंपाई सोरेन को स्वाद लग गया है। स्वाद लग गया है सीएम पद की। ऐसी ही घटना बिहार में भी घटी थी। साल था 2014 और दिन था 20 मई। जब बिहार में सीएम की कुर्सी पर बैठे जीतन राम मांझी।

    नीतीश की सोच से दो कदम आगे थे मांझी
    मांझी को ये कुर्सी नीतीश ने खुद सौंपी थी। तब उन्हें नीतीश का सबसे भरोसेमंद माना जाता था। दरअसल, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू की हार के बाद नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जब नए नेता की तलाश शुरू हुई तो नीतीश कुमार की तलाश मांझी पर आकर खत्म हो गई। इस कदम से नीतीश कुमार अपने महादलित जनाधार को और मजबूत करना चाहते थे। नीतीश कुमार ने जिस सोच के साथ मांझी को सीएम बनाया था, उससे कहीं आगे निकल गए थे मांझी।

    मांझी करीब 9 महीने तक मुख्यमंत्री रहे और 20 फरवरी 2015 को इस्तीफा दे दिया। इस दौरान बिहार में खूब उठापटक चली। यहां तक की जदयू को अपने विधायकों को लामबंद करके अपनी ताकत दिखानी पड़ी। इस 9 महीने में मांझी ने स्वतंत्र रूप से काम किया था। लेकिन जब सीएम की कुर्सी जाने लगी तो उन्होंने मोर्चा खोल दिया।

    झारखंड के मांझी बनेंगे चंपाई सोरेन
    मांझी की ही तरह अब चंपाई सोरेन नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। चंपाई सोरेन ने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और नई पार्टी बनाएंगे। साथ ही उन्होंने गठबधंन के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं। चंपाई सोरेन ने कहा कि मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा। मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा।’ बता दें कि मांझी ने भी अपनी पार्टी बनाई, जिसका नाम उन्होंने रखा हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा। पार्टी बनाने के बाद मांझी नीतीश कुमार के साथ भी आए और अब तो यह है कि दोनों ही एनडीए के हिस्सा हैं और केंद्र की राजनीति में अपना दमखम दिखा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या चंपाई सोरेन झारखंड के मांझी साबित होंगे। क्योंकि अभी तक वो बिल्कुल उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए नजर आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिकाय चुनाव मामले में राज्य सरकार की अपील पर विस्तृत सुनवाई 27 अगस्त को
    Next Article अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में ली जानकारी
    shivam kumar

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version