Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गठबंधन सरकार में बच्चे भी हुए हताश: बाबूलाल मरांडी
    Top Story

    गठबंधन सरकार में बच्चे भी हुए हताश: बाबूलाल मरांडी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा है कि न किताबें मिली, न साइकिल मिली और न ही मिली पोशाक। इस गठबंधन सरकार में बच्चे भी हुए हताश। शैक्षाणिक सत्र को शुरू हुए तीन महीने से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन छात्रों को ना तो किताबें मिली हैं, ना साइकिल मिली है, और ना ही स्कूली पोशाक मुहैया करायी जा सकी है। झारखंड के भविष्य को नंगे पैर स्कूल जाने को विवश किया जा रहा है।

    बच्चों को तैर कर जाना पड़ रहा स्कूल
    बाबूलाल ने लिखा है: जहां मुख्यमंत्री के पैर बारिश की वजह से सड़कों तक में नहीं पड़ते हैं, वहां बच्चों को स्कूल भी तैर कर जाना पड़ रहा है। प्रदेश के 34 लाख बच्चों का भविष्य हेमंत सरकार के छात्र विरोधी रवैये से अधर में अटका हुआ है। केंद्र द्वारा 60% राशि मुहैया कराये जाने के बाद भी हेमंत सरकार नौनिहालों के भविष्य को लेकर असंवेदनशील नजर आ रही है।

    घुसपैठियों को शरण देने से आदिवासी भाई-बहनों के हक पर सेंधमारी
    बाबूलाल ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के हक-अधिकार में सेंधमारी कर रही है। हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को अवैध रूप से बसा कर और आदिवासियों को अल्पसंख्यक बनाने की साजिश रच कर अपने वोट बैंक को बढ़ाने का प्रयास कर रही है।

    हेमंत सरकार बन गयी है गरीबों और मजदूरों की जान की दुश्मन
    बाबूलाल ने कहा है कि हेमंत सरकार गरीबों और मजदूरों की जान की दुश्मन बन गयी है। हुसैनाबाद अनुमंडल में मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों का संचालन पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा है। 5 रुपये में मिलने वाला भरपेट भोजन दिहाड़ी मजदूरों को नसीब नहीं हो रहा है। किसी तरह चार महीने तक केंद्र संचालकों ने अपने खर्च से भोजन तो मुहैया कराया, लेकिन अब भोजन मुहैया कराने के लिए संचालकों के पास भी पैसे नहीं बचे हैं, इसके बाद भी हेमंत सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

    इस असंवेदनशील सरकार में गरीबों और मजदूरों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है, भूखे पेट सोना पड़ रहा है। गरीबों और गरीबी का मजाक बनाती हेमंत सरकार में जन कल्याण के नाम पर सिर्फ अपना कल्याण किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article650 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ
    Next Article आजसू की मारवाड़ी कॉलेज कमिटी गठित
    shivam kumar

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित

      June 27, 2025

      शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

      June 27, 2025

      झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version