रांची | श्री सुरेश्वर महादेव मंदिर से रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्राचीन राम मंदिर, बहू बाजार, गणपत नगर, मचकुन टोली से होते हुए शास्त्री मैदान पहुंची और हनुमान चालीसा पाठ के साथ समाप्त हुई। यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत 5000 लोग शामिल हुए। लोगों में झंडे को पकड़ने की होड़ थी। झंडा 650 फीट लंबा था। पिछले तीन वर्षों से तिरंगा पदयात्रा धूमधाम से निकाली जा रही है।
शास्त्री मैदान में नाटक के जरिए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने सुरेश साहू, पद्मश्री मुकुंद नायक, कैलाश केसरी, विक्रम साहू, भैरव सिंह, मानपुराण नायक, संजय साहू, आलोक कुमार, शिवम सिंह, मदन सिंह, पवन साहू, लकी नायक, राजा, नीरज, रेहान, दीपक, अंकित, अंश, रौनक शिवलाल एवं अन्य शामिल थे।