रांची। एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में लातेहार,पलामू,गढ़वा जिले के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
इस अभियान के दौर में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान भी साथ थे। इस क्रम में उन्होंने लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव, सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र तिवारी, मेदिनीनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश चौरसिया, गढ़वा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र चौबे, वरीय नेता रामकरेश चौबे, रमना प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मंसूर अंसारी सहित प्रखंड और जिला के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के संदर्भ में चर्चा कर उनके विचारों से अवगत हुए। इसी क्रम में गढ़वा में पूर्व विधायक हीराराम तूफानी के श्राद्धकर्म मे शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अभियान के तहत राजेश ठाकुर ने प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा कि आपसी एकता और मजबूती से ही भाजपा द्वारा सूबे झारखंड में फैलाये जा रहे नकारात्मक अभियान का मुकाबला किया जा सकता है। अगर हमने अभी भाजपा के झूठ का पर्दाफाश लोगों के बीच नहीं किया तो जनता उनके फैलाए जा रहे झूठे जाल में फंस जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक अभियान के तहत 5 वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार द्वारा जनता के हितों में किए गए कार्यों को पंचायत स्तर तक आपसी सामंजस्य और रणनीति के साथ पहुंचाना है। लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें भरपूर समर्थन दिया और हम पर भरोसा जताया है और अभी भी उनका भरोसा हम पर कायम है जरूरत है हमें अपनी बातों को उन तक पहुंचाने की।